पुरुषों के लिये 20 सर्वश्रेष्ठ आहार
नई दिल्ली । पुरुष भारतीय समाज के प्रमुख अंग हैं, वे ही परिवार के लिये जीवकोपार्जन करते हैं, लम्बे समय तक काम करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी सुरक्षित रहें। लेकिन आज महिला और पुरुष सभी मायनों में बराबर है, इसलिये जिसप्रकार महिलाओं का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, पुरुषों के स्वास्थ्य को भी नजअन्दाज नहीं किया जा सकता। खासतौर से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं, बढ़ते तनाव और अपकर्षक बीमारियों के कारण पुरुषों के लिये यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि 30 से 40 तक की उम्र होने का इन्तजार न करके हर उम्र के पुरुष अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रकृति ने हमें चमत्कारी स्वास्थ्य लाभों वाले कुछ खाद्य पदार्थ दिये हैं और उनमें से पुरुषों के लिये 20 सर्वश्रेष्ठ भोज्य पदार्थों का उल्लेख यहाँ किया जा रहा है।
1- उष्णकटिबन्धीय फल आम और पपीते जैसे आकर्षक फलों के छिलकों में बायोफ्लैवेनॉइड्स और अन्य पोषक तत्व भरे रहते हैं। गर्मियों की शुरूआत के साथ ही भारत में ये आसानी से उपलब्ध रहते हैं और काफी किफायती होते हैं इसलिये आहार में इन्हे न शामिल कर पाने का कोई कारण नहीं है।
2- लाल शिमला मिर्च या मीठी मिर्च कुछ शोधों के अनुसार लाल शिमला मिर्च में सन्तरे के रस के मुकाबले तीन गुना ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है। वैज्ञानिक इस बात से सहमत हैं कि शरीर के फ्लैवोनॉइड्स के लिये लाल शिमला मिर्च प्रभावी विकल्प हैं।
3- लहसुन किसी भी मामले में लहसुन महा आहार है। हमारी खाद्य सभ्यता इसकी जलन कम करने वाली क्षमताओं से चिर परिचित है। इसके प्राकृतिक औषधीय तथा ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट गुण होते हैं और परिसंचरण तन्त्र को स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होता है।
4- ब्रॉकली इसके चमत्कारी स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदे हैं। इसमें पाये जाने वाले आइसोथायोसाइनेट्स यकृत को उत्तेजित कर उन एन्जाइम का निर्माण करते हैं जो कैंसर उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं के प्रभाव को कम करते हैं। इसमें विटामिन-सी भी होता है।
5- हरी चाय या काली चाय इनमें पॉलीफिनॉल (कैटेचिन्स) नामक ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट होते हैं जो कैन्सर कोशिकाओं को विभाजित होने से रोकते हैं। हरी चाय को हम लोग काली चाय के रूप में प्रयोग करते हैं। हरी चाय, लाल वाइन और जैतून के तेल में पॉलीफिनॉल प्रचुर मात्रा में होता है जो विभिन्न प्रकार के कैंसर होने से रोकता है। सूखी हरी चाय की पत्तियों में कुल भार को 40 प्रतिशत पॉलीफिनॉल होता है जो कि पेट, फेफड़े, आँतों, गुदा, यकृत तथा अग्नाशय को कैंसर प्रभावित होने से बचाता है।
6- दूध और दुग्ध उत्पाद गाय के दूध के साथ पनीर और दही जैसे कुछ दुग्ध उत्पाद अपने आहार में शामिल करें। एक कप दूध से से लगभग 8 मिग्रा कार्निटिन मिलता है। दुग्ध उत्पादों में कैल्शियम, विटामिन-ए और विटामिन-डी जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।
7- ऐवोकैडो ऐवोकैडो में स्वस्थ असंतृप्त वसा होती है जिनसे आपके हृदय और रक्त वाहिनियों को फायदा होता है और पोषक रेशों के कारण आहारनाल को लाभ मिलता है।
8- बीफ गाय के माँस में कार्निटिन भरपूर मात्रा में होता है और बड़े टुकड़ों या समूह माँस दोनों में यह अमीनोअम्ल पाया जाता है। गाय का माँस प्रोटीन के साथ-साथ लौह जैसे आवश्य पोषक तत्वों का स्रोत होता है।
9- टमाटर इस फल रूपी सब्जी में लाइकोपीन की मात्रा अत्यधिक होती है। लाइकोपीन पौधों में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक रासायनिक पदार्थ है। यह रासायनिक पदार्थ अपने ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट गुणों के लिये जाना जाता है जो प्रॉस्ट्रेट, फेफड़े और पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है।
10 – रेड वाइन बिना ऐल्कोहल वाली लाल वाइन में भी पॉलीफिनॉल होते हैं जो कि विभिन्न प्रकार के कैंसर से लड़ने में सहायक होते हैं। पॉलीफिनॉल में ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट जैसे गुण होते हैं जो फ्री-रैडिकल द्वारा होने वाले रोगों के प्रभाव को समाप्त करता है।
11 – अनार का रस यह एक इलाज नहीं है लेकिन प्रॉस्ट्रेट कैन्सर के विकास को बदलने में सहायक है। प्रतिदिन एक गिलास अनार का रस प्रॉस्ट्रेट की स्थिरता को बढ़ाता है।
12 – साबुत अनाज ये हमारे आहार के अधिकांश भाग होते हैं और जिंक जैसे पोषक तत्वों के स्रोत होते हैं जो पुरुषों में विकास और नपुंसकता को कम करने में सहायक होते हैं। इनकी कमी से बौनापन हो सकता है, खासतौर से उन वयस्क बच्चों में जो ठीक से भोजन नहीं करते।












No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com