फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगायी रोंक
नई दिल्ली। अपनी रिलीज के पहले ही चर्चा का केंद्र बनी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोंक लगा दी है। रोंक लगाने का कारण फिल्म के दृश्य या संवाद नहीं हैं बल्कि इसमें आईसीआईसीआई बैंक के दृश्य और नाम का उपयोग गलत संदर्भ में किया जाना है। जिस पर कोर्ट ने निर्माता और निर्देशक को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा इस फिल्म के दृश्य और संवादों को लेकर पहले ही याचिका दायर की जा चुकी है। जिसमें कहा गया था कि फिल्म में अधिक अश्लीलता दिखाई गयी है जो कि समाज के लिए अच्छा नहीं है। गौर हो कि आने वाली फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' 16 सितंबर को रिलीज हो रही है, जो कि सन 2004 में आयी फिल्म 'मस्ती' का सीक्वेल है। फिल्म के ट्रेलर में भी इसे सिर्फ वयस्कों के लिए ही बताया गया है। फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार हैं। उम्मीद की जा रही है कि इंद्र जल्द ही फिल्म के इन विवादास्पद दृश्यों को हटाने के बारे में सोचेंगे। फिल्म के मुख्य किरदार रीतेश देशमुख, विवेक ओबराय और आफताब शिवदासानी हैं। इसके पहले कई अन्य फिल्में जैसे दबंग, क्या कूल हैं हम और देल्ही बेली जैसी फिल्मों को सेंसरबोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट मिल चुका है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com