लिपिक चयन परीक्षा 21 सितम्बर को
धमतरी | जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों की
पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत
पात्र अभ्यर्थियों की चयन परीक्षा शनिवार 21 सितम्बर 2013 को आयोजित की
जाएगी। कलेक्टर श्री एन.एस. मण्डावी ने बताया कि परीक्षा दोपहर दो बजे से
अपरान्ह 3.30 बजे तक चलेगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र
भेजा जा रहा है। जिन पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र समयावधि में प्राप्त
नहीं होते, वे 20 सितम्बर 2013 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर
धमतरी के कक्ष क्रमांक-20 से द्वितीय प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com