परवेज मुशर्रफ के खिलाफ मर्डर का केस
इस्लामाबाद।।
पाकिस्तान में 2007 में लाल मस्जिद ऑपरेशन के दौरान धर्मगुरु अब्दुल रशीद
और उनकी मां की हत्या के मामले में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के
खिलाफ सोमवार को मर्डर का एक नया मामला दर्ज किया गया।इस्लामाबाद
हाई कोर्ट के जज जस्टिस नूरुल हक कुरैशी के आदेश पर मुशर्रफ के खिलाफ यह
मामला दर्ज किया गया। जस्टिस कुरैशी अपने पुराने आदेश का पालन नहीं होने से
नाराज भी थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लाल मस्जिद के धर्मगुरु रशीद के बेटे हारून रशीद की ओर से अपने पिता और दादी की हत्या के मामले में 70 साल के मुशर्रफ के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस हक ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया जाना कोर्ट की अवमानना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लाल मस्जिद के धर्मगुरु रशीद के बेटे हारून रशीद की ओर से अपने पिता और दादी की हत्या के मामले में 70 साल के मुशर्रफ के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस हक ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया जाना कोर्ट की अवमानना है।
मुशर्रफ की पार्टी की नेता
आसिया इसहाक ने इस फैसले पर कहा कि वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए
लड़ेंगे। मुशर्रफ कहीं भागने वाले नहीं। 'हमें इस तरह के मामलों की पहले से
ही उम्मीद थी।मुशर्रफ के राष्ट्रपति रहने के दौरान 2007 में
तत्कालीन पाकिस्तानी सरकार ने इस्लामाबाद स्थित विवादास्पद लाल मस्जिद पर
कार्रवाई की थी। 8 दिनों तक चले इस अभियान में कम से कम 58 पाकिस्तानी
सैनिक और मदरसे के कई छात्र मारे गए थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com