-->

Breaking News

कमल डुपट्टे में 2 लाख किसान प्रहरी कार्यकर्ता महाकुंभ में भाग लेंगे

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रदेश के हर मतदान केन्द्र से 8 किसान प्रहरियों की कार्यकर्ता महाकुंभ में भागीदारी करने की तैयारियां की हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि मंडल स्तर पर डेढ़ लाख किसान प्रहरियों ने अपना पंजीयन कराकर रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर लिया है। 2 लाख किसान प्रहरियों के 25 सितम्बर पं. दीनदयाल जयन्ती पर भोपाल पहुंचने की आशा है और ये किसान प्रहरी कार्यकर्ता महाकुंभ में भाग लेंगे।

बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि किसान प्रहरी अपने अंचल की परम्परागत वेशभूषा में आयेंगे। उनके गले में कमल का डुपट्टा होगा। किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्रदेश के सभी संगठनात्मक 55 जिलों में 752 मंडलों में लगभग अपनी बैठकें पूर्ण कर चुके हैं और किसान प्रहरियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की तैयारियों के लिये पार्टी के जिला अध्यक्ष समन्वय का कार्य कर रहे हैं।

बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार का अजेंडा विकास और सुशासन रहा है। सुशासन के अंतर्गत प्रदेश में खेती को आर्थिक लाभकारी बनाने का संकल्प शिवराजसिंह चौहान  ने पूर्ण कर दिखाया है। जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल कर्ज दिये जाने में देश में मध्यप्रदेश अकेला राज्य है। इसी तरह समर्थन मूल्य पर विशेष बोनस भी मध्यप्रदेश सरकार ने दिया है, जिससे किसान भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से अभिभूत है और सभी कार्यकर्ता महाकुंभ में राजीखुशी से पहुंचने के लिये उत्सुक हैं। महाकुंभ की एक उपयोगिता यह होने जा रही है कि इससे लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इसकी परिणति मतदान प्रतिशत बढ़ने में होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com