मध्यप्रदेश की जनता ‘‘मिस्टर बंटाढार’’ को आज भी नहीं भूली है : विश्वास सारंग
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विघायक विश्वास सारंग ने
कहा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश की राजनीति के खलनायक
साबित हुए है। मध्यप्रदेश की जनता ‘‘मिस्टर बंटाढार’’ को आज भी नहीं भूली
है। यदि दिग्विजय सिंह के पास चरित्रहनन व हिंसा की राजनीति के अलावा यदि
मध्यप्रदेश के विकास का कोई दृष्टिपत्र हो तो उन्हें उस पर चुनाव लड़ना
चाहिए। कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की इस निराशाजनक राजनीति से मध्यप्रदेश
की जनता आज भी आहत है। आज भी मध्यप्रदेश की जनता उनसे उनकी शासन के दौरान
खर्च किए गए सरकारी खजाने का हिसाब मांग रही है, जिसे उन्होंने 10 साल
भरपूर लूटा।
उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनोन्मुखी नीतियों ने जन-जन को प्रभावित किया है। विधानसभा चुनाव में जन समर्थन के मामलें में भारतीय जनता पार्टी ही जन-जन की प्राथमिकता बन चुकी है। जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ते जनसैलाब ने कांगे्रस के मन्सूबों पर पानी फेर दिया है। ऐसे मं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में इकतरफा समर्थन दिखाई दे रहा है। कांगे्रस में मची मुख्यमंत्री पद की दौड़ ने कांगे्रस को जनता के बीच हास्य का पात्र बना दिया है। कांगे्रसियों की होड़ा-होड़ी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी खंडित किया है, कार्यकर्ता तीन-तेरह हो रहे है।
विश्वास सारंग ने कहा कि यह देश में स्पष्ट दिखायी दे रहा है कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की छवि और उनकी जनता में स्वीकार्यता से बौखला गये है और यही कारण है कि जनहित के मुद्दों पर प्रतिस्पर्धा करने के बजाए वे उलजलूल बातों को हवा देकर चुनाव में मीडिया और जनता का ध्यान भटकाना चाहते है। कांग्रेस के नेता बिना किसी आधार के निर्रथक विवाद को हवा देने का काम कर रहे है क्योंकि मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में उनकी जमीन खिसक चुकी है। आने वाले चुनाव में मध्यप्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता इस बात पर मोहर लगाकर कांग्रेस को उसका असली चेहरा दिखा देगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com