-->

Breaking News

हाईकोर्ट में टली सुनवाई, 30 तक जेल में ही रहेंगे आसाराम

जोधपुर: नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। राजस्थान हाईकोर्ट में अब यह सुनवाई एक अक्टूबर को होगी। यानी आसाराम बापू को 30 सितंबर तक अब जेल में ही रहना होगा।

गौर हो कि दिल्ली पुलिस में आसाराम के खिलाफ एक 16 साल की नाबालिग लडकी ने शिकायत दर्ज करायी कि जोधपुर आश्रम में हाल ही में आसाराम ने उसका कथित यौन उत्पीडन किया। हालांकि आसाराम इन आरोपों से साफ इंकार कर चुके हैं और उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com