-->

Breaking News

सेंसेक्स 158 अंक चढ़ा, 5899 पर बंद निफ्टी

मुंबई । दिन भर सुस्ती दिखाने के बाद आखिरी कारोबार में बाजारों में जोश लौटा। सेंसेक्स 158 अंक चढ़कर 19962 और निफ्टी 49 अंक चढ़कर 5899 पर बंद हुए। मिडकैप शेयर 0.5 फीसदी मजबूत हुए। स्मॉलकैप शेयरों में मामूली बढ़त आई।

रियल्टी, बैंक, एफएमसीजी 2-1.5 फीसदी चढ़े। ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, पीएसयू, कैपिटल गुड्स, पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स करीब शेयर 1-0.5 फीसदी मजबूत हुए। तकनीकी और आईटी शेयरों में भी हल्की बढ़त रही। मेटल और ऑटो शेयर सुस्त रहे।

बाजार की चाल

रुपये में मजबूती और एशियाई बाजारों से अच्छे संकेत मिलने से घरेलू बाजार बढ़त पर खुले। हालांकि, क्यूई3 में कटौती के डर से बाजार पर दबाव आया। कारोबार के पहले ही घंटे में बाजार लाल निशान में फिसले।

इसके बाद बाजार में सीमित दायरे में कारोबार करते दिखे। यूरोपीय बाजारों की सुस्त शुरुआत से घरेलू बाजारों को सहारा नहीं मिला। दोपहर के बाद बाजारों में हल्की बढ़त लौटी। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की तेजी रही।

कारोबार के आखिरी घंटे में बाजारों ने रफ्तार पकड़ी और बाजार 1 फीसदी चढ़े। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 20000 के ऊपर पहुंचा। निफ्टी 5900 के स्तर के पार पहुंचा। मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी बढ़ी।

क्या चढ़ा, क्या गिरा

दिग्गजों में डीएलएफ, एनटीपीसी, टाटा पावर, ग्रासिम, बैंक ऑफ बड़ौदा, एलएंडटी, आईडीएफसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, पीएनबी, डॉ रेड्डीज, एचयूएल 5-2.25 फीसदी चढ़े।

आंध्रप्रदेश के वाइल्डलाइफ विभाग ने आईटीसी के पलवांचा पेपर यूनिट को मंजूरी दे दी है। आईटीसी में 1.5 फीसदी की तेजी आई।

सेबी ने कहा है कि छोटे निवेशकों की हरी झंडी के बाद ही होल्सिम-अंबुजा सीमेंट सौदे को मंजूरी मिलेगी। कारोबार के दौरान गिरावट दिखाने के बाद अंबुजा सीमेंट हरे निशान में बंद हुआ।

सरकार ने सोने के गहनों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी की है। पीसी ज्वैलर 4.55 फीसदी, श्री गणेश 0.7 फीसदी, टाइटन 0.5 फीसदी मजबूत हुए।

डेन नेटवर्क्स ने सोमवार से 4 दक्षिण राज्यों में सेट टॉप बॉक्स के दाम 10 फीसदी तक घटाए हैं। डेन नेटवर्क्स करीब 8 फीसदी चढ़ा।

बेयर क्रॉप करीब 29 लाख शेयरों का 1580 रुपये के भाव पर बायबैक करेगी। बेयर क्रॉप 1.75 फीसदी मजबूत हुआ।

खबर है कि व्हर्लपूल के प्रमोटर कंपनी को डीलिस्ट कराने के विचार में हैं। व्हर्लपूल में 2.5 फीसदी का उछाल आया।

दिग्गजों में बीएचईएल 4.5 फीसदी टूटा। हीरो मोटो, सेसा गोवा, केर्न इंडिया, पावर ग्रिड, लुपिन, एचसीएल टेक 3-0.5 फीसदी गिरे।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा में नक्सली हमले की वजह से एनएमडीसी का खनन का काम रुक गया है। हालांकि, कंपनी ने सफाई दी है कि हमले से उत्पादन पर असर नहीं पड़ा है। एनएमडीसी 1 फीसदी टूटा।

सूत्रों के मुताबिक सीसीआई ने रिलायंस पावर के तिलैया यूएमपीपी पर फैसला टाल दिया है। रिलायंस पावर करीब 1 फीसदी कमजोर हुआ।

सूत्रों के मुताबिक फाइनेंशियल टेक ने एमसीएक्स बोर्ड में अपने सदस्यों की संख्या 4 से घटाकर 1 करने का फैसला किया है। एमसीएक्स 7.5 फीसदी टूटा। फाइनेंशियल टेक 6.7 फीसदी चढ़ा।

महिंद्रा हॉलिडेज ने सब्सिडियरी बेल टावर रिसोर्ट्स के कंपनी में विलय को मंजूरी दी है। महिंद्रा हॉलिडेज 1 फीसदी से ज्यादा गिरा।

अंतर्राष्ट्रीय संकेत

सुस्त शुरुआत करने के बाद यूरोपीय बाजारों में मजबूती आई है। सीएसी और डीएएक्स में 0.5 फीसदी की तेजी है। एफटीएसई में 0.25 फीसदी की बढ़त है।

एशियाई बाजारों में निक्केई 1.3 फीसदी चढ़ा। स्ट्रेट्स टाइम्स 0.4 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.3 फीसदी मजबूत हुए। ताइवान इंडेक्स और कॉस्पी करीब 0.5 फीसदी गिरे।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये मजबूती आई है। फिलहाल रुपया 63.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रुपया कमजोरी के साथ 63.45 पर खुला था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com