पाक की 3 एयर होस्टेस ब्रिटेन में गिरफ्तार
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की तीन एयर होस्टेस ब्रिटेन के एक
होटल से गिरफ्तार की गईं। ऑनलाइन समाचार एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी
दी। एक सूत्र ने बताया कि एक ब्रिटिश महिला की शिकायत के आधार पर तीनों
पाकिस्तानी एयर होस्टेस को मैनचेस्टर शहर के एक होटल से हिरासत में लिया
गया। तीनों परिचारिकाओं की पहचान का पता लगाना अभी बाकी है।पीआईए के एक
प्रवक्ता ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस महिलाओं से पूछताछ
कर रही है और अभी उन पर किसी तरह के आरोप तय नहीं किए गए हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com