-->

Breaking News

सेंसेक्स 421 अंक चढ़ा

मुंबई। आरबीआई के नए गवर्नर रघुराम राजन के वादों ने बाजारों में जोश भर दिया। रघुराम राजन ने रुपये को संभालने के लिए कदम उठाने और बैंकों को राहत देने की बात कही है। सेंसेक्स 412 अंक चढ़कर 18980 और निफ्टी 145 अंक चढ़कर 5593 पर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी बढ़त दिखाई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर 1.5 फीसदी मजबूत हुए।

बैंक निफ्टी 9.5 फीसदी उछला। रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू, कैपिटल गुड्स शेयर 5.5-3.5 फीसदी चढ़े। एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, पावर शेयर 2.75-1.75 फीसदी मजबूत हुए। मेटल और ऑटो शेयरों में 1 फीसदी की तेजी आई। रुपये में जोरदार तेजी आने की वजह से आईटी और तकनीकी 3-2 फीसदी टूटे। हेल्थकेयर शेयर 0.25 फीसदी फिसले।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com