अगले वर्ष से दोगुनी यानि 50 हजार सम्मान राशि
भोपाल | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य-स्तरीय शिक्षक सम्मान की राशि दोगुनी कर 50 हजार करने की घोषणा की है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने शिक्षक सम्मान प्रदान करने के बाद यह जानकारी दी। रवीन्द्र भवन में हुए राज्य-स्तरीय समारोह में 6 शिक्षक को इस वर्ष सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोहागपुर होशंगाबाद की शिक्षक श्रीमती प्रतिभा साहू को पहला सावित्री बाई फुले सम्मान दिया गया। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. देवराज विरदी, उपाध्यक्ष श्री गोविन्द शर्मा, प्रमुख सचिव श्री संजय सिंह और श्री पी.सी. मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा शिक्षक मौजूद थे।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती चिटनीस ने राज्य-स्तरीय शिक्षक सम्मान स्वरूप 6 शिक्षक को 25 हजार रुपये, शाल-श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। पुरस्कार पाने वालों में श्री राम आशीष पाण्डेय होशंगाबाद, श्री दादूराम पाण्डेय सतना, श्री अशोक तिवारी और श्री सतीश कुमार प्यासी सागर, श्री सुधरसिंह भदौरिया भिण्ड तथा श्री राजेन्द्र कुमार अहिरवार टीकमगढ़ शामिल हैं। प्रथम सावित्री बाई फुले पुरस्कार पाने वाली शिक्षक श्रीमती साहू को सोहागपुर क्षेत्र की महिला और बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में अभूतपूर्व कार्य के लिये एक लाख रुपये, शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र दिया गया। शिक्षक संगोष्ठी के विजेता शिक्षक दमोह की श्रीमती सुषमा जैन, श्रीमती अमृता भावसार और श्री दुर्गेश जोशी (खण्डवा) को 5-5 हजार रुपये की राशि, शाल-श्रीफल तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार श्रीमती मनीषा जैन, श्री सौरभ बिसेन और श्री सुरेश विरमाल को दिया गया। इस दौरान गत वर्ष राष्ट्रपति पदक पाने वाले 7 शिक्षक को भी एक-एक हजार रुपये, शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें श्री अरुण कुमार मिश्रा, श्री धीरज सिंह गुर्जर, श्री सतीश कुमार शुक्ला, श्री विनोद तिवारी, श्री राजेश कुमार शर्मा, श्रीमती संगीता विनायक एवं श्री मोहनलाल वर्मा शामिल है।

समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिये अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए अगले वर्ष से सम्मान राशि दोगुनी करने की घोषणा की है। श्रीमती चिटनीस ने दुनिया भर में हुए महान शिक्षकों के प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया और शिक्षकों का आव्हान किया कि वे समाज को गढ़ने के अपने महत्वपूर्ण कर्त्तव्य को बखूबी निभाएँ। इससे पहले उन्होंने अध्यापकों के लिये कल ही जारी किये गये समान कार्य-समान वेतन आदेश का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछले 10 वर्ष में किये गये प्रयासों की जानकारी दी। समारोह को माध्यमिक शिक्षा मण्डल के उपाध्यक्ष श्री गोविंद शर्मा और प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्री संजय सिंह ने भी संबोधित किया। लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त श्री एस.के. पाल और राज्य शिक्षा केन्द्र की आयुक्त श्रीमती रश्मि अरुण शमी भी मौजूद थीं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com