CM शिवराज की यात्रा आज टीकमगढ़ जिले में
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
गुरुवार को टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान से जनआशीर्वाद यात्रा शुरू की।
चौहान ने यहां रथ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के शासनकाल में टीकमगढ़
सहित प्रदेशभर में हुए विकास को रेखांकित किया और लोगों से आह्वान किया कि
वे प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए खुद प्रचार में
उतरें। सीएम का रथ घुवारा, भगवां, बड़ामलहरा, गुलगंज, बिजावर होते हुए
छतरपुर पहुंचेगा। उनके साथ भाजपा के राष्टÑीय उपाध्यक्ष प्रभात झा,
राज्यमंत्री हरिशंकर खटीक और अन्य नेता भी हैं। मुख्यमंत्री कल फिर चंबल
अंचल के श्योपुर से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। इसके पहले मंगलवार और
बुधवार को वे इस अंचल में यात्रा पर थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com