-->

Breaking News

SBI ने कर्ज किया मंहगा, आधार दर हुई 9.80 प्रतिशत

मुंबई | आरबीआई की मध्य तिमाही समीक्षा से एक दिन पहले देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने आज कहा कि उसने अपनी आधार दर या न्यूनतम ऋण दर बढ़ाकर 9.80 प्रतिशत कर दी है।बैंक ने एक बयान में कहा भारतीय स्टेट बैंक ने आधार दर 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 9.80 प्रतिशत सालाना कर दिया है, जो इससे पहले 9.70 प्रतिशत थी। खुदरा आवधिक जमा दर को बढ़ा दिया गया है।
   
एसबीआई सार्वजनिक क्षेत्र का पहला प्रमुख बैंक जिसने जुलाई में आरबीआई द्वारा नकदी कम करने की पहल की घोषणा के बाद ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। यह पहल मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा से एक दिन पहले की गई है।विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आश्चर्यजनक तौर पर प्रोत्साहन जारी रखने के लिए फैसले से आरबीआई के नए गवर्नर रघुराम राजन के लिए समावेशी पहल करने की गुंजाइश पैदा हुई है।
   
एसबीआई ने वाहन और आवास रिण पर मार्जिन 0.20 प्रतिशत बढ़ा जो नए ऋणदाताओं पर लागू होगी। बैंक ने बेंचमार्क मुख्य ऋण दर, जो ब्याज दर के आकलन की पुरानी प्रक्रिया है, को 14.45 प्रतिशत से बढ़ाकर 14.55 प्रतिशत कर दिया है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी आज से लागू है।
   
बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला पिछली शाम हुई परिसंपत्ति देनदारी समिति की बैठक में लिया गया। अधिकारी ने कहा कि कोष की लागत बढ़ी है और त्योहारी मौसम में यह दबाव और बढ़ेगा, जबकि नकदी की जरूरत बढ़ती है।नई दर के मुताबिक 30 लाख रुपये से कम का आवास ऋण 10.10 प्रतिशत पर मिलेगा, जो पहले 9.95 प्रतिशत था, जबकि वाहन ऋण की ब्याज दर बढ़कर 10.75 प्रतिशत हो जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com