केदार घाटी में फिर मिले 64 शव
देहरादून :
उत्तराखंड में 16 जून को आई त्रासदी के करीब ढाई महीने बाद भी वहां शव मिल
रहे हैं. केदार घाटी की पहाड़ियों पर पिछले कुछ दिनों में 64 शव बरामद हुए
हैं. शवों के मिलने पर उनका पारंपरिक विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया
गया.पुलिस
महानिरीक्षक आर. एस. मीणा ने बताया कि ये शव श्रद्धालुओं के लग रहे थे जो
आपदा के समय जान बचाने के लिए पहाड़ियों पर चढ़ गए थे लेकिन सर्दी की वजह
से उनकी मौत हो गई. रामबाड़ा और केदारनाथ के बीच पिछले दो दिनों में कुल 64
शवों का दाह संस्कार किया गया.
मीणा ने
कहा कि अब हम घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ियों पर फंसे शवों की
तलाश कर रहे हैं, जहां हम खराब मौसम की वजह से नहीं पहुंच सके. अगर मौसम
ने साथ दिया तो अगले कुछ दिन तक घाटी के जंगलचट्टी, रामबाड़ा, गौरीगांव और
भीमबाली क्षेत्रों में तलाश का काम जारी रहेगा, जहां हमें शव मिलने की
उम्मीद है.आईजी ने कहा कि साफ मौसम होने के साथ साथ 11 सितंबर से शुरू होने जा रही केदारनाथ मंदिर में पूजा की वजह से भी काम में तेजी आई है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com