-->

Breaking News

भटकल की रिमांड और 7 दिन के लिए बढ़ी

नई दिल्ली। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी यासीन भटकल की हिरासत कोर्ट ने और 7 दिन के लिए बढ़ा दी है। एनआईए ने भटकल की 15 दिन की रिमांड मांगी थी।जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि भटकल के लैपटॉप से तकरीबन 3000 पन्नों के ईमेल मिले हैं। इसलिए इन्हें डीकोड करने के लिए थोड़ा और वक्त चाहिए। सूत्रों के मुताबिक भटकल के साथी असदुल्ला ने एनआईए को मैंगलोर और हैदराबाद में अपने ठिकानों के बारे में बताया है। इसके अलावा हैदराबाद ब्लास्ट से पहले जिस जगह से पाकिस्तान से आया पैसा उन्हें मिला था उसका भी पता चल गया है।गौरतलब है कि आईएक के आतंकी यासिन भटकल को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से भटकल से लगाताप पूछताछ की जा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com