-->

Breaking News

आसाराम ने जांच के लिए खून देने से किया इंकार

नई दिल्ली। नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम ने जांच के लिए डॉक्टरों को खून देने से इंकार कर दिया। आसाराम अस्पताल में काफी घबराए हुए नजर आए। यहां तक कि इंजेक्शन देखकर तो उनकी घिग्घी ही बंध गई।सोमवार को जब डॉक्टरों की एक टीम उन्हें अस्पताल लेकर गई तो इंजेक्शन लगाते वक्त वो घबराने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें गलत इंजेक्शन देना चाहती है। इसके अलावा बेहद डरे हुए आसाराम ने डॉक्टरों से ये भी पूछा कि कहीं उनका नार्को टेस्ट तो नहीं हो रहा।

दरअसल आसाराम ने बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उनके लिए जेल के बाहर आश्रम से खाना मंगाया जाए। कोर्ट ने आसाराम की बीमारी और बाहर के खाने की उनकी जरूरत का आकलन करने के लिए एक मेडिकल बोर्ड के गठन का आदेश दिया था। इसी टीम ने आसाराम का चेकअप किया और उसके बाद डॉक्टर उन्हें एमआरआई के लिए एमडीएम अस्पताल ले गए, जहां आसाराम काफी डरे हुए नजर आए। मेडिकल बोर्ड ने आसाराम के चेकअप के बाद क्या पाया इसकी रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आसाराम की जमानत याचिका निचली अदालत में खारिज हो चुकी है और ऊपरी अदालत में उन्होंने अभी तक अपील नहीं की है। माना जा रहा है कि आसाराम की ओर से हाईकोर्ट में अपील के लिए दिल्ली के किसी बड़े वकील से बात की जा रही है ताकि इस बार उनकी जमानत याचिका खारिज न हो पाए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com