-->

Breaking News

सिर्फ 96 घंटे में पाकिस्तान को चित और चीन को रोक देगा भारत!

नई दिल्ली. सरहदी इलाकों में पाकिस्तान की नापाक हरकतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। जम्मू जिले में पाकिस्तान ने सीज़फायर तोड़ा। जम्मू के तहत आने वाली कुछ भारतीय चौकियों को पाकिस्तानी फौजियों ने निशाना बनाया। यह हमला शाम को 5.20 बजे हुआ। 
 
दूसरी ओर, पाकिस्तान का रणनीतिक साझेदार चीन की भारत से लगी सीमा पर 35 नई चौकियां बनाने की भारतीय योजना से चीन चिंतित है। चीन के एक प्रभावशाली थिंक टैंक के विशेषज्ञ ने इसे उकसाने वाला कदम बताया है। उनके मुताबिक, इससे तनाव का एक नया दौर शुरू हो सकता है। सरकारी दैनिक ग्लोबल टाइम्स में सोमवार को शंघाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (एसआईआईएस) के विशेषज्ञ लिउ जोंगई का लेख प्रकाशित हुआ। इसमें उन्होंने कहा कि नई सीमा चौकियां बनाना एक संवेदनशील मुद्दा है। चीन और भारत के 1962 का युद्ध जवाहर लाल नेहरू सरकार की ओर से शुरू की गई फॉरवर्ड पॉलिसी की वजह से हुआ था। उनका कहना है कि चीन और भारत के बीच अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) मैकमोहन रेखा के उत्तर में है। भारत की नई सीमा चौकियां रेखा का उल्लंघन कर सकती हैं। इससे सीमाई इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा होगी।
 
सीमा पर इस समय भारत की 150 चौकियां हैं। करीब 3,488 किमी लंबी एलएसी पर अर्धसैनिक बल निगरानी करते हैं। पिछले महीने आईटीबीपी के निवर्तमान डीजी अजय चड्ढा ने कहा था कि 35 नई सीमा चौकियां बनाई जाएंगी। चीन ने पिछले महीनों में जहां कई बार अतिक्रमण किया है, वहां आईटीबीपी के अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।
 
भारत के पूर्व और उत्तर में फैली सीमा पर पड़ोसी देश चीन की नापाक हरकत और पाकिस्तान की भारतीय जमीन पर आतंकवाद और घुसपैठ को बढ़ावा देने से आजिज आ चुका भारत तेजी से अपनी जंगी तैयारियों को अंजाम दे रहा है। हालांकि, यह सब कुछ बहुत ही चुपचाप लेकिन असरदार ढंग से किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने सेना से दो टूक कह दिया है कि वह 90 दिनों तक चलने वाली जंग की तैयारी करे। यह भी कहा गया है कि अगर पाकिस्तान और चीन से एक साथ जंग होती है तो 'पाकिस्तान को हराने' और 'चीन को रोकने' की रणनीति को अंजाम देना है। सेना की इस दिशा में तैयारी कर रही है।   
 
इस बात की तस्दीक चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज की ओर से जारी 'ब्लू बुक' भी करती है। ब्लू बुक के मुताबिक भारत अपने सरहदी इलाकों में जवानों की तैनाती बढ़ा रहा है और उन्हें नए हथियार और साज-ओ-सामान मुहैया कराया जा रहा है। 
 
वैसे, भारत की तैयारियों के पीछे ठोस वजहें भी हैं। पिछले साल कारनेगी एंडॉउमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस ने एक रिपोर्ट तैयार की थी। उस रिपोर्ट में चीन और पाकिस्तान की ओर से पारंपरिक तरीके से घुसपैठ को लेकर भारत को आगाह किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि सिर्फ एटम बम रखने से भारत जैसा देश घुसपैठ को रोक नहीं सकता है। 
 
पाकिस्तान के अखबार डेली टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना इस तरह से तैयारी में जुटी हुई है कि पहले 96 घंटों में ही निर्णायक जीत दर्ज कर ली जाए। हालांकि, भारत को दो मोर्चों पर लड़ने का पुराना तजुर्बा भी है। 1971 में भारत पू्र्वी और पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तान से जंग लड़ी और जीती थी।  


 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com