BCCI चीफ बने श्रीनिवासन, पर नहीं संभालेंगे पद
चेन्नई। एन श्रीनिवासन एकबार फिर बीसीसीआई के
अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। चेन्नई में हुइ बोर्ड की सालाना बैठक में
श्रीनिवासन को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया। हालांकि सप्रीम कोर्ट ने
उनके पद संभालने पर रोक लगा रखी है, ऐसे में जब तक कोर्ट से उन्हें हरी
झंडी नहीं मिल जाती तब तक औपचारिक तौर पर वो कुर्सी नहीं संभाल सकते।चेन्नई
में जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक शुरू हुई तो सबको बस
एक फैसले का इंतजार था। इस फैसले में कोई अड़चन नहीं थी इसलिए ज्यादा इंतजार
भी नहीं करना पड़ा। श्रीनिवासन एकमात्र उम्मीदवार थे और उन्हें सर्वसहमति
से अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष पद के अलावा इस बैठक में बोर्ड के दूसरे
सीनियर अधिकारियों का भी ऐलान कर दिया गया।
बीसीसीआई
के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश
के अनुसार एन श्रीनिवासन पदभार ग्रहण नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि
तमिलनाडु के इस प्रशासक ने बोर्ड के सदस्यों को भी यह बात स्पष्ट कर दी
है।नॉर्थ जोन से अरुण जेटली की जगह स्नेह बंसल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वेस्ट जोन से निरंजन शाह की जगह रवि सावंत उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सेंट्रल
जोन से सुधीर डबीर की जगह राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उड़ीसा
क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीब बिस्वाल को राजीव शुक्ला की जगह आईपीएल
का नया चेयरमैन बनाया गया है। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष
अनिरुद्ध चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अंतरिम सचिव के तौर पर कार्य
कर रहे संजय पटेल को औपचारिक रूप से बोर्ड का नया सचिव बना दिया गया है।
हालांकि
श्रीनिवासन अध्यक्ष तो बन गए लेकिन उनकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं।
औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद संभालने के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले
का इंतजार करना होगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने श्रीनिवासन को आईपीएल
फिक्सिंग मामले में दागी बताते हुए उन्हें अध्यक्ष नहीं बनाए दिए जाने की
अपील की थी। जिसपर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com