-->

Breaking News

टीम इंडिया का ऐलान आज, युवी की वापसी तय

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान होना है। संदीप पाटिल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय चयन समिति ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दस अक्टूबर को होने वाले एकमात्र टी-20 और पहले तीन वनडे के लिए टीम का चयन करेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत में कुल सात वनडे खेलने हैं।शानदार फॉर्म में चल रहे मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी तय दिख रही है। युवराज इस समय बेहतरीन फार्म में हैं और घरेलू क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन का इनाम वापसी के रुप में दिख रहा है।

फ्रांस से कड़ी ट्रेनिंग करके लौटे युवराज ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ भारत-ए की तरफ से खेलते हुए तीन मैचों में 123, 40 और 61 रन की पारियां खेली और फिर इसी टीम के खिलाफ टी-20 मैच में 52 रन ठोंके।इसके अलावा इंदौर में खेली गई एनकेपी साल्वे चैलेजर ट्रॉफी में इंडिया ब्लू के कप्तान युवराज ने इंडिया रेड के खिलाफ 84 और फाइनल में दिल्ली के खिलाफ 29 रन की पारियां खेलीं। युवराज की इस शानदार फॉर्म को नजरअंदाज करना चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल होगा और यही वजह है कि उनकी वापसी तय मानी जा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com