दिल्ली में आज गरजेंगे BJP के PM उम्मीदवार नरेंद्र मोदी
नई
दिल्ली। अमेरिका में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात और कांग्रेस में मचे घमासान के बीच
दिल्ली में आज बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली है। बीजेपी
ने दावा किया है कि जापानी पार्क में होने वाली इस रैली में पांच लाख लोग
मोदी को सुनने के लिए इकट्ठा होंगे। न सिर्फ जापानी पार्क में बल्कि पूरी
दिल्ली में एलईडी स्क्रीन के जरिए इस हाइटेक रैली को दिखाने की तैयारी की
गई है।
सुबह 10 बजे से रैली की शुरुआत होगी। 11.30 बजे बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करेंगे। मोदी रैली स्थल से 5 किलोमीटर दूर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी के बयान के बाद ऊहापोह में फंसी सरकार और कांग्रेस पर नरेंद्र मोदी निशाना साधने से चूकेंगे नहीं। इसके अलावा ताजा आतंकी हमलों के बावजू पाकिस्तान से बातचीत पर भी नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।इस हाइटेक रैली में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत 40 देशों के राजनयिकों को आमंत्रित किया गया है। अमेरिका और ब्रिटेन के राजनयिकों ने हालांकि मोदी की इस रैली से किनारा कर लिया है मगर 36 देशों के राजनयिकों के रैली में पहुंचने की संभावना है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com