-->

Breaking News

आज न्यूयॉर्क में नवाज से मिलेंगे मनमोहन

न्यूयॉर्क । हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आतंक के हजार जख्मों के बावजूद आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलेंगे. हालांकि न्यूयॉर्क में आज की इस अहम मुलाकात से पहले ही मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान को आइना दिखा दिया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम ने कहा, 'पाकिस्तान आतंक का गढ़ है और बेहतर रिश्ते के लिए पाकिस्तान को इन पर कार्रवाई करनी होगी.1999 में करगिल युद्ध, 2001 का संसद हमला, 2008 में मुंबई हमला, जनवरी 2013 में सैनिकों का सिर कलम और हाल ही में जम्मू में हुआ आतंक का डबल अटैक, इन सब घटनाओं ने भारत और पाकिस्तान के बीच खटास बढ़ाई है.

कितना अच्छा होता कि आज होने वाली मनमोहन और नवाज की ऐतिहासिक मुलाकातों के बीच आतंक के जख्मों की टीस न होती, कितना अच्छा होता कि हिन्दुस्तान और पाकिस्तान दो पड़ोंसी मुल्कों के वजीरे आजम की मुलाकात से खुशियों के पैगाम आते. दोस्ती, भाईचारा, अमन के फूल झड़ते. लेकिन हिन्दुस्तान-पाकिस्तान के रिश्तों का दर्द ही यही है कि हर मुलाकात का दर्द एक ही होता है - आतंक और कश्मीर इत्तेफाक देखिए कि मियां नवाज शरीफ पूरे 14 साल बाद हिन्दुस्तान के किसी प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं और हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी दिल में अमन की आस लिए पाकिस्तान के वजीरे आजम से मिलने वाले हैं लेकिन मुलाकात की कोई गर्मजोशी नहीं. शक पाकिस्तान के दिल में भी है और नाउम्मीदी हिन्दुस्तानियों में भी.

नवाज और मनमोहन की आज होने वाली मुलाकात से दो दिन पहले जम्मू में जिस तरह सैनिकों और पुलिसवालों के खून बहाए गए या पिछले कई सालों से आतंक की गोली से जो हजारों बेकसूरों के खून बहे हैं, हिन्दुस्तान उन सबका हिसाब मांग रहा है.सवाल है आज जब हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह न्यूयार्क में मुलाकात करेंगे तो क्या नवाज उन जख्मों का हिसाब दे पाएंगे?मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान की जमीन पर पनपने वाले आतंकवाद का मुद्दा नवाज शरीफ के सामने उठाने और उनसे जवाब मांगने की पूरी तैयारी तो की है लेकिन सवाल है जो पाकिस्तान कई दशकों से नहीं बदला, वो क्या अब बदलेगा?

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com