निलम्बित आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल बहाल
लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने निलम्बित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को रविवार को बहाल कर दिया। वर्ष 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल गौतमबुद्धनगर की उपजिलाधिकारी थीं। जहां 26 जुलाई की रात कादरपुर गांव में निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार उन्होंने गिरवा दी थी। इस पर उन्हें निलम्बित कर राजस्व परिषद से सम्बंध कर दिया गया था।
वह कल अपने पति अभिषेक सिंह के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिली थीं और उन्होंने अपना पक्ष रखा था। इससे पहले ये दोनों लोग सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से भी मिले थे। सरकार ने प्रमुख सचिव गृह से मामले की जांच के लिए कहा था। उन्हें दिए गए आरोप पत्र में कहा गया था कि कोई तनाव नहीं होने पर भी वह घटनास्थल गईं और प्रशासनिक क्षमता का उनमें अभाव है।
सरकार का तर्क था कि उनके इस कदम से साम्प्रदायिक सौहार्द को खतरा पैदा हो गया था जबकि उनके समर्थक आईएएस अधिकारियों का तर्क था कि खनन माफिया के दबाव में उनका निलम्बन किया गया। दुर्गा शक्ति ने अपने उत्तर में कहा था कि वह निर्दोष हैं और उन्होंने केवल उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन किया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com