मोदी की रैली के लिए रेलवे नहीं देगा मैदान
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की
कानपुर में प्रस्तावित रैली के लिए रेलवे ने मैदान देने से इनकार कर दिया
है। पहले रैली 15 अक्टूबर को प्रस्तावित थी लेकिन दशहरा और बकरीद त्यौहारों
की वजह से अब इसे 20 अक्टूबर को कर दिया गया है। रैली कानपुर के निरालानगर
में रेलवे मैदान पर प्रस्तावित है लेकिन विभाग ने मैदान देने से इनकार कर
दिया है।
बीजेपी
इस रैली के माध्यम से उत्तर प्रदेश में लोकसभा के चुनाव प्रचार की शुरुआत
कर रही है। रैली को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के संबोधित करने का भी
कार्यक्रम है। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ अभियंता ने बीजेपी के जिलाध्यक्ष
सुरेंद्र मैथानी को इस आशय की सूचना दे दी है। वरिष्ठ अभियंता ने कहा है
कि रेलवे बोर्ड ने 2004 में ही राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए रेलवे का मैदान
या अन्य संपत्तियों को नहीं देने का निर्णय ले लिया था।
इस
बीच बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मोदी की रैली
के लिए पार्टी दूसरे मैदान की तलाश करेगी। केंद्र और राज्य सरकार मोदी की
रैलियों में बाधा डालने का बराबर प्रयास कर रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com