PAK में भूकंप से मरने वालों की संख्या 515 पहुंची
अरावान। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रांत
बलूचिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 515 हो
गई है। बलूचिस्तान के मुख्य सचिव बाबर याकूब ने बताया कि भूकंप से मृतकों
की संख्या बढकर 515 हो गई है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव का काम जारी
है। यह क्षेत्र बलूच आतंकवादियों का गढ़ है। इसलिए बचाव अभियान में बाधा भी
पहुंच रही है। इस प्राकृतिक आपदा में प्रांत के छह जिलों अवारान, केच,
ग्वादर, पंजगूर, चाघी और खुजदार में तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए
हैं।
पाकिस्तान के कुल क्षेत्रफल का लगभग 45 प्रतिशत
हिस्सा ब्लूचिस्तान प्रांत के अंतर्गत आता है। लेकिन यहां की जनसंख्या
पाकिस्तान के किसी भी अन्य प्रांत की तुलना में सबसे कम है और यह सबसे कम
विकसित प्रांत भी है। इतना ही नहीं यहां जनसंख्या बड़े इलाके में बिखरी हुई
है। इन दोनों कारणों से इस इलाके में राहत और बचाव कार्य में काफी कठिनाई
का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार
को बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था और यह दक्षिण एशिया में भी
महसूस किया गया था। इससे अवारान जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कुल
कितनी तबाही हुई है, इसका अनुमान लगाना अब भी मुश्किल है। भूकंप कितना
शक्तिशली था इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि अरब सागर में
पाकिस्तानी तट के पास एक नया द्वीप बन गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com