धोनी ने आजमाए फुटबॉल और तीरंदाजी में हाथ
रांची। चैंपियंस लीग में अपने घरेलू
मैदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स के अगुवा के रूप में अपनी गजब की आतिशी पारी
(19 गेंद में 63 रन) से गुरुवार की रात हैदराबाद सनराइजर्स को धूल चटा देने
वाले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को अपने गृहनगर
रांची में तीरंदाजी का लुत्फ उठाया। वहां से लगभग 50 किमी दूर स्थित सिल्ली
में एक अनौपचारिक फुटबॉल मैच में भी धोनी ने अपना हुनर दिखाया।
अपने
धुआंधार अंदाज में आठ छक्के और एक चौका लगा कर घरेलू दर्शकों का भरपूर
मनोरंजन करने वाले धोनी रांची के बिरसा मुंडा तीरंदाजी रेंज में पहुंचे और
वहां उन्होंने तीर-धनुष पर भी अपना हाथ आजमाया। उन्होंने वहां बने हॉस्टल
में रहने वाले उदीयमान धनुर्धरों से मुलाकात भी की और उनकी हौसला अफजाई की।
धोनी बाद में अपने करीबी मित्र और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह खेल
मंत्री सुदेश महतो के गृहक्षेत्र सिल्ली गए जहां उन्होंने एक मैत्री फुटबॉल
मैच में भी शिरकत की।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com