-->

Breaking News

अन्ना होंगे नए कनाडाई अवार्ड से सम्मानित पहले शख्स

टोरंटो। भारत में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के प्रतीक बन चुके अन्ना हजारे कनाडा के नए अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति होंगे। यह सम्मान सत्ता के दुरुपयोग और मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ लड़ने वाले व्यक्ति को दिया जाना तय हुआ है।कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (यूबीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि अन्ना हजारे को अल्लार्ड पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति के रूप में चुना गया है। इस पुरस्कार का गठन यूबीसी के विधि संकाय के पूर्व छात्र पीटर अल्लार्ड ने स्थापित किया था।

यूबीसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अतंर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के लिए यह पुरस्कार उस व्यक्ति, आंदोलन या संस्था को दिया जाना है जिसने खास तौर से पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून के राज को प्रोत्साहन के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने में अभूतपूर्व साहस और नेतृत्व का प्रदर्शन किया हो। बयान में कहा गया है कि गांधीवादी अन्ना हजारे भारत से एक प्रभावशाली और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com