-->

Breaking News

आमिर खान को नहीं तोड़ना शाहरुख का रिकॉर्ड

मुंबई: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धूम 3' में किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मनिर्माता आमिर खान का कहना है कि वह इस बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं कि कितने रिकॉर्ड टूटने वाले हैं.खबर थी कि आमिर का दावा है कि 'धूम 3' शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के व्यवसाय को पछाड़ देगी.इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने कहा, "रिकॉर्ड तोड़ने में मेरी दिलचस्पी नहीं है. मैं कलाकार हूं और मेरे दर्शकों के मनोरंजन, उन्हें एक अच्छा समय देने और भावनात्मक रूप से संतुष्ट करने से मुझे ऊंचाई मिलेगी.आमिर की पिछली फिल्म 'तलाश' में उनके अभिनय की तारीफ हुई थी लेकिन, फिल्म बहुत ज्यादा नहीं चल पाई थी. आमिर का मानना है कि बॉक्स ऑफिस की सफलता दर्शकों की संख्या में नहीं बल्कि उनकी प्रशंसा हासिल करने में है.

'धूम 3' में खलनायक का किरदार निभा रहे आमिर ने कहा, "मैं अपने दर्शकों को प्यार कमाना चाहता हूं. मैं दर्शकों के प्यार का प्यासा हूं. मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है. मुझे अपने दर्शकों को आश्चर्यचकित करना अच्छा लगता है.एक खास नृत्यशैली के प्रशिक्षण के लिए एक महीने के लिए आस्ट्रेलिया गए आमिर हाल ही में मुंबई लौटे हैं.यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'धूम 3' में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com