एंडोर्समेंट डील में धोनी-सचिन से आगे कोहली
नई दिल्ली। टीम इंडिया के मिस्टर डिपेंडेबल बन
चुके विराट कोहली का सितारा बुलंदी पर है। आक्रामकता में ही नहीं बल्कि
एंडोर्समेंट के मामले में भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर को
पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने दो कंपनियों के साथ ऐसा करार किया है, जिससे
उन्हें हर साल 17 करोड़ की कमाई होगी।टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए कोहली ने एडिडास के साथ तीन साल के लिए
करार किया है जिसकी एवज में उन्हें हर साल 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। आज की
तारीख में किसी क्रिकेट द्वारा किया गया ये सबसे बड़ा करार है।
सूत्रों
के मुताबिक दिल्ली के इस स्टाइलिश और आक्रामक बल्लेबाज ने एक टायर कंपनी
से भी करार किया है जिसके लिए उन्हें 6.5 करोड़ मिलेंगे। इसी कंपनी के लिए
सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ भी ब्रांडिंग कर चुके हैं। यानि कोहली को इन
दोनों करार से हर साल करीब 17 करोड़ रुपये मिलेंगे।इन दो करारों के साथ ही
कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट से हर साल की कमाई में धोनी-सचिन से आगे निकल गए
हैं। 24 साल के कोहली ने पिछले साल विज्ञापनों से 40 करोड़ की कमाई की थी।
इस समय कोहली 13 ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com