-->

Breaking News

मोइली के इशारे, सस्ता हो सकता है पेट्रोल !

नई दिल्ली। तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने कहा है कि पेट्रोल की कीमतों में जल्दी कुछ कमी हो सकती है। डॉ. मोइली ने आज यहां ईंधन बचाओ अभियान की शुरुआत करने के दौरान इस बात के संकेत दिए। पेट्रोल की कीमतों में अगर कमी होती है तो पिछले पांच माह में यह पहली कटौती होगी।गौरतलब है कि पेट्रोल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े दाम तय करती है और उम्मीद है कि महीने के आखिर में इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या तेल विपणन कंपनियां सोमवार को पेट्रोल की कीमतों के बारे में कटौती पर कुछ निर्णय कर सकती है। डॉ. मोइली ने कहा कि उम्मीद तो ऐसी ही है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। तेल कंपनियां ही इस पर फैसला लेती है। कंपनियां अगर पेट्रोल के दाम घटाती है तो एक मई के बाद यह पहली कटौती होगी। एक मई को कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की कमी की थी जो पिछले पांच सालों में एक बार में कीमतों में सबसे अधिक गिरावट थी। हालांकि इसके बाद से कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की और कुल मिलाकर मूल्य वर्धित कर को छोड़कर दाम 10.80 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com