-->

Breaking News

खूबसूरती बढ़ाने के लिए हुमा कुरैशी ने शुरू किया योगाभ्यास

मुंबई: अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों नियमित रूप से योगाभ्यास करती हैं। हालांकि शुरू-शुरू में उन्हें इसे आदत के रूप में अपनाने में थोड़ी मुश्किल जरूर हुई, लेकिन अब वह नियमित रूप से योग अभ्यास करती हैं।

हुमा ने ट्विटर पर लिखा, इन दिनों योग अभ्यास का आनंद ले रही हूं। शुरुआत में सुबह जल्दी उठकर योग करना मुश्किल लगता था, लेकिन एक बार आप सुबह उठने की आदत डाल लें तो परिणाम जल्द दिखने लगते हैं।

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'लव शव ते चिकन खुराना' जैसी फिल्मों से चर्चा में आईं हुमा जल्द ही माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में नजर आएंगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com