राम को टिफिन देते थे सलमान, आज दिया फिल्म का ऑफर
मुंबई । जंजीर फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे एक्टर राम चरन तेजा के लिए सलमान खान बड़े भाई जैसे हैं। सलमान खान के पिता सलीम खान और राम चरन के पिता चिरंजीवी दोनो अपने समय में कोका कोला के ब्रांड अम्बेसडर रहे हैं। राम चरन जब पहली बार मुंबई आए तो राम चरन को सलमान खान ने बहुत मदद की यहां तक कि जंजीर फिल्म की शूटिंग के दौरान जितने भी दिन राम चरन मुंबई में रहे उनके लिए टिफिन सलमान खान के घर से जाता था। और अब तो खबर आ रही है कि सलमान खान ने राम चरन को अपने प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म भी ऑफर की है। लेकिन अभी तक इस खबर को लेकर कुछ निश्चित नहीं है।
राम चरन ने अपने इंटरव्यू के दौरान भी सलमान खान की काफी तारीफ की और कहा कि मुंबई जैसे अजनबी शहर में सलमान जैसे इंसान का साथ पाना वाकई बहुत बड़ी बात है। राम चरन ने सलमान खान के बारे में बताया कि राम पहली बार मुंबई आए थे तो किसी को नहीं जानते थे पूरा शहर अंजाना था लेकिन ऐसे में सलमान खान ने उनकी बहुत मदद की। सलमान खान के पिता और राम चरन के पिता भी काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। उन दोनों ने साथ में कोका कोला के लिए एड भी किया है। राम ने कहा कि सलमान बहुत ही अच्छे और मदद करने वाले इंसान हैं। राम चरन ने आगे भी बॉलीवुड फिल्में करते रहने की अपनी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है और आगे भी वो बॉलीवुड फिल्में करने वाले है लेकिन अभी उनके बारे में नहीं बता सकते।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com