-->

Breaking News

कांग्रेस शादी को बना रही है मुद्दा: शिवराज

मुरैना | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस को शिवराज और भारतीय जनता पार्टी का फोबिया हो गया है, यही कारण है कि वह हास्यास्पद किस्म के मुद्दों को हवा दे रही है। वे तो मेरी शादी तक को मुद्दा बना रहे हैं।

जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मुरैना जिले में पहुंचे चौहान ने बुधवार को संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनका लक्ष्य सिर्फ शिवराज को घेरने का रह गया है और यही कारण है कि हास्यास्पद मुद्दे उठा रहे हैं।

चौहान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस कह रही है कि मैंने शादी न करने की बात कही थी, क्या यह मुद्दा है। इसके अलावा मेरे अंगूठे के आपरेशन की चर्चा होती है कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज क्यों नहीं कराया। इस तरह के मुद्दों के जरिए कांग्रेस घेरने की कोशिश कर रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com