वनडे में बन सकता है तिहरा शतक : धवन
नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाजी की नयी सनसनी और हाल के दक्षिण
अफ्रीका दौरे में सीमित ओवरों के मैच में 248 रन की तूफानी पारी खेलने वाले
शिखर धवन का मानना है कि आज की फटाफट क्रिकेट में एकदिवसीय मैचों में भी
तिहरा शतक लगाना संभव है.धवन ने आज यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यदि कोई 300
का लक्ष्य लेकर चले तो यह संभव है. मैंने भी 200 रन बनाने का सपना देखा था
क्योंकि मेरे पास ऐसे शाट हैं. मैं 248 रन तक पहुंचा यह बड़ी उपलब्धि
है.बायें हाथ के इस बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय श्रृंखला के
दौरान भारत ए की तरफ से दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ लीग चरण के मैच में 150
गेंदों पर 30 चौकों और सात छक्कों की मदद से 248 रन बनाये थे जो भारत की
तरफ से लिस्ट ए में सर्वाधिक स्कोर है.
वह हालांकि इंग्लैंड के
एलिस्टेयर ब्राउन के 268 रन के रिकार्ड को तोड़ने से चूक गये.धवन से पूछा
गया कि जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तब क्या उन्हें विश्व रिकार्ड का पता था,
उन्होंने कहा,‘‘नहीं. मुझे सचिन तेंदुलकर (200 रन ) और वीरेंद्र सहवाग के
219 रन के स्कोर के बारे में पता था. मुझे नहीं पता था कि रिकार्ड 268 रन
का है.’’इस साल के शुरू में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में आस्ट्रेलिया
के खिलाफ 187 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने
वाले धवन ने कहा कि कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी का जवाब नहीं है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com