सीनियर खिलाड़ियों के टीम में वापसी की उम्मीद : द्रविड़
नई दिल्ली । पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ ने उम्मीद जताई कि सीनियर खिलाड़ी फार्म दोबारा हासिल करने के साथ भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहेंगे.उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर जैसे सीनियर खिलाड़ी दोबारा फार्म हासिल करेंगे और टीम में वापसी करने में सफल रहेंगे.
सहवाग के अलावा जहीर खान और गौतम गंभीर को वेस्टइंडीज ए के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए की टीम में शामिल करके उन्हें टेस्ट टीम में वापसी का मौका दिया गया है.युवराज सिंह को भी एकदिवसीय टीम में वापसी का मौका दिया गया है और उन्हें वेस्टइंडीज ए के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है.
द्रविड़ ने कहा कि इन सभी को मौके का फायदा उठाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहिए.द्रविड़ ने ‘टाइम्स नाऊ’ से कहा, ‘‘यह उनके पास राष्ट्रीय टीम में वापसी करने का अच्छा मौका है. वे अन्य के मुकाबले में बेहतर स्थिति में हैं क्योंकि पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं. यह इस तरह है कि मैंने इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है और इसलिए मैं दोबारा वहां पहुंच सकता हूं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘वे सभी. सहवाग, जहीर, गंभीर और युवराज प्रत्येक मौके का फायदा उठाने का कड़ा प्रयास कर रहे हैं. गंभीर काउंटी क्रिकेट खेल रहा है और उम्मीद करता हूं कि सहवाग, जहीर और युवराज को सत्र से पूर्व कुछ मैच खेलने को मिलेंगे और वह अच्छा करके चयनकर्ताओं को प्रभावित करेंगे.’’
द्रविड़ का साथ ही मानना है कि अंपायरों के फैसले की विवादास्पद समीक्षा प्रणाली तकनीक में सुधार के साथ बेहतर हो सकती है.उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप कोशिश करो तो जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर बन सकते हो. आप इस प्रणाली में सुधार कर सकते हो.’’द्रविड़ ने कहा, ‘‘अगर आप तकनीक में सुधार जारी रखो, जैसे कि टीवी कैमरा की तकनीक में सुधार और प्रत्येक सेकेंड में और अधिक फेम का इस्तेमाल, तो मुझे लगता है कि इसमें सुधार किया जा सकता है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com