आम दर्शकों के लिए है 'गोरी तेरे.': करीना
मुंबई: करीना कपूर और इमरान खान अभिनीत 'गोरी तेरे प्यार में' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है. करीना कहती हैं कि यह फिल्म पूरी तरह से आम दर्शकों के लिए है.उन्होंने कहा कि 2012 में प्रदर्शित हुई उनकी व इमरान की 'एक मैं और एक तू' से अलग 'गोरी तेरे प्यार में' आइटम गीतों से भरपूर व मजेदार फिल्म है.
इमरान संग काम करने के अनुभव के विषय में पूछे जाने पर करीना ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा रहा क्योंकि मैंने उनके साथ 'एक मैं और एक तू' भी की थी. वह बहुत खास फिल्म थी. उसमें अंग्रेजी भाषा भी थी. वह आम दर्शकों के लिए नहीं थी. लेकिन यह फिल्म उससे बिल्कुल अलग और आम दर्शकों की फिल्म है."
उन्होंने कहा, "इसमें तीन से चार आइटम गीत हैं, जो हर किसी को पसंद आएंगे. मुझे लगता है कि यह फिल्म मजेदार होगी. मैंने व मेरे पति सैफ अली खान ने फिल्म का ट्रेलर देखा. सैफ को लगता है कि फिल्म मजेदार रहेगी.पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी 'गोरी तेरे प्यार में' 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com