-->

Breaking News

प्रत्याशी चयन में मतभेद नहीं : जोगी

छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का कहना है कि विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर उनका पार्टी से कोई मतभेद नहीं है। स्क्रीनिंग कमेटी जिसके नाम का फैसला करेगी, वह मुझे मान्य होगा। छत्तीसगढ़ का हर कांग्रेसी मेरा अपना है। इसलिए जिसके नाम पर सहमति बनेगी या टिकट मिलेगी, उसे मेरा पूर्ण समर्थन रहेगा। बस्तर में लगातार दो बार चुनावी हार पर उन्होंने कहा- इस बार वहां की परिस्थितियां दूसरी हैं। इस चुनाव में बस्तर की 12 में से 8 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिलेगी।
 
श्री जोगी दिल्ली स्थित अपने आवास पर कुछ पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने नई पीढ़ी को  राजनीति में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा- राहुल गांधी स्वयं युवा हैं, उन्होंने जिस तरह युवाओं को पार्टी से जोड़ा है, उसका फायदा मिलेगा। छत्तीसगढ़ में कई युवा नेता हैं, जो पहली पंक्ति में आएंगे तो पार्टी व प्रदेश को लाभ अवश्य मिलेगा। जोगी का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि पिछले विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ के कारण भाजपा को लाभ मिला था। लेकिन इस बार चुनाव आयोग की सख्ती, प्रत्येक बूथ पर वीडियो रिकार्डिंग और सेटेलाईट के द्वारा पैनी नजर रखने से परिणाम कुछ और होगा। उन्होंने कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद पर साफ कहा कि मतभेद सिर्फ प्रत्याशी चयन तक रहता है। उसके बाद सबका काम रहता है प्रत्याशी को जीत दिलाएं और मैं भी वही करूंगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com