-->

Breaking News

लाइबेरिया की राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ में आगमन आज

रायपुर | लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के विजिट पर मंगलवार को रायगढ़ आ रही हैं। लाइबेरिया के कई वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों का 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ होगा। वे तमनार स्थित जेपीएल एवं पतरापाली स्थित जेएसपीएल संयंत्र का भ्रमण करेंगी। उनके स्वागत के लिए जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल भी स्वयं मौजूद रहेंगे। महामहिम के प्रवास को देखते हुए शासन-प्रशासन एवं जिंदल समूह ने पुख्ता तैयारियां की हैं।
 
एलेन जॉनसन सरलीफ इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से मंगलवार, 10 सितंबर की सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। उनके 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत शासन के 6 वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ होंगे। रायपुर से सभी अतिथि एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से सीधे तमनार स्थित जिंदल पावर लिमिटेड पहुंचेंगे। जिंदल समूह के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल को श्रध्दांजलि देने के बाद अतिथिगण सीसीआर का निरीक्षण करते हुए स्विच यार्ड का उद्धाटन और फिर जिंदल इंस्टीटयूट ऑफ पावर टेक्नालॉजी का निरीक्षण करेंगे। जेपीएल में भोजन के बाद अतिथिगण, चेयरमैन श्री जिंदल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी हेलीकॉप्टर से जेएसपीएल रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी। ब्लास्ट फर्नेस और प्लेट मिल के निरीक्षण के साथ अतिथि जेएसपीएल में प्रयोग में लाई जा रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिकतम तकनीक का निरीक्षण करेंगे।
 
अंत में जॉनसन सरलीफ एवं सभी अतिथिगण ओपी जिंदल स्कूल पहुंचेंगे। सबसे पहले जेएसपीएल समूह पर बनाई गई विशेष डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। कार्यम के आखिर में एलेन जॉनसन सरलीफ एवं जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल उपस्थितजनों को संबोधित करेंगे। लाइबेरिया की राष्ट्रपति महामहिम एलेन जॉनसन सरलीफ अपने देश की 24वीं राष्ट्रपति हैं। 75 वर्षीय राष्ट्रपति को वर्ष 2011 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए उनके द्वारा चलाए गए व्यापक अहिंसक आंदोलन के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया था।वे विशेष तौर पर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड एवं जिंदल पावर लिमिटेड के संयंत्रों को देखने के लिए भारत के दौरे पर आ रही हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com