-->

Breaking News

मेडिकल जांच के लिए सोनिया गांधी अमेरिका रवाना

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल जांच के लिए आज अमेरिका रवाना हो गईं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अपनी बेटी प्रियंका के साथ वह आज दोपहर रवाना हो गईं.66 वर्षीय सोनिया का पांच अगस्त 2011 को अज्ञात बीमारी के लिए अमेरिका में ऑपरेशन हुआ था. वह पिछले वर्ष फरवरी में और दो सितंबर को जांच कराने के लिए वहां गई थीं.

खाद्य सुरक्षा विधेयक पर गत सोमवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एम्स में भर्ती कराया गया था.पांच घंटे तक विभिन्न जांच किए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. सोनिया को कफ और सिर में दर्द था. दवा लेने के बाद संसद में उन्होंने असहजता महसूस की.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com