-->

Breaking News

अमेरिकी फेडरल रिजर्व जारी रखेगा राहत पैकेज

वॉशिंगटन।। अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व बैंक ने सभी को चौकाते हुए राहत पैकेज जारी रहने की घोषणा की है। फेड रिजर्व ने अमेरिका की विकास दर के अनुमान को घटाते हुए राहत उपायों को तब तक जारी रखने का फैसला किया जब तक कि अमेरिका में बेरोजगारी की दर में गिरावट नहीं आ जाती। फेड ने कहा कि अभी अमेरिकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मंदी से बाहर नहीं निकली है, ऐसे में राहत पैकेज को जारी रखा जाएगा। इसलिए फेड ने इकॉनमी में लिक्विडिटी को बनाए रखने के लिए हर महीने 85 अरब डॉलर का बॉन्ड खरीदते रहने का फैसला किया।

इससे पहले विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई थी कि अमेरिकी इकॉनमी में सुधार के संकेत को देखते हुए फेड राहत पैकेज में 10-15 अरब डॉलर की कटौती कर सकता है लेकिन फेड ने विकास के पूर्व अनुमान को घटाते हुए राहत पैकेज जारी रखने का फैसला किया है।फेड ने अपने बयान में अमेरिकी इकॉनमी के इस साल के विकास के अनुमान को घटाते हुए 2.3-2.6 प्रतिशत से 2-2.3 प्रतिशत कर दिया। जबकि 2014 के विकास के लिए अनुमान 3-3.5 से घटाकर 2.9-3.1 कर दिया है। फेड के चैयरमैन बेन बर्नानके ने कहा है कि जब तक देश में बेरोजगारी की हालात में सुधार नहीं होता तब तक राहत पैकेज जारी रहेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com