-->

Breaking News

बिग बॉस में खाने के लिए भिड़े अरमान-गौहर

मुंबई। बिग बॉस में इस बार बवाल कुछ जल्दी ही शुरू हो गया है। शो के तीसरे दिन खाने के लिए अरमान कोहली और गौहर खान में जमकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद गौहर खूब रोईं और कोहली ने उनसे माफी भी मांगी। वैसे गौहर को चुप कराते हुए पहलवान संग्राम सिंह की आंखों में आसूं आ गए। बिग बॉस के इस सीजन में खाने को लेकर पहले दिन से ही थोड़ी बहुत नाराजगी बरकरार थी जो तीसरे दिन गौहर और कोहली की तू तू मैं मैं में तब्दील हो गई। दरअसल हुआ यूं कि बिग बॉस ने तीसरे दिन घरवालों को आगाह किया कि जिस तरह घरवाले राशन का इस्तेमाल कर रहे हैं वो तय समय से पहले ही खत्म हो जाएगा।

बिग बॉस के इस कथन के बाद जन्नत और जहन्नुमवासियों ने इस पर चर्चा शुरू की। विवाद तब बढ़ा जब गौहर ने कोहली के मिजाज और खाने पर उनकी जिद को लेकर सवाल उठाए। इस पर कोहली बुरी तरह बिफर गए। उन्होंने कहा कि गौहर इधर उधर की बात न करें बल्कि ये बताएं कि करना क्या है। गौहर ने फिर बर्ताव पर सवाल उठाया इस पर विवाद बढ़ गया। गौहर इस मुद्दे पर पूरी तरह अकेली पड़ती नजर आईं। यहां तक कि जन्नतवासियों ने भी उनका पूरा साथ नहीं दिया। अनीता आडवाणी से तो उनकी इस पर काफी बहस भी हुई। बाद में गौहर जब भावुक हो गईं तो कोहली ने उनसे माफी मांगी लेकिन विवाद यहीं नहीं थमा।रजत रवेल ने भी कोहली पर सवाल उठाया तो कोहली बुरी तरह बिफर गए। उन्होंने कहा कि कोई उनसे तेज आवाज में बात न करे वो भी बहुत तेज आवाज में बात कर सकते हैं। बाद में बाकी घरवालों ने दोनों को शांत करवाया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com