-->

Breaking News

गुजरात सरकार ने नामंजूर किया डी जी वंजारा का इस्तीफा

नई दिल्ली । गुजरात सरकार ने IPS अफसर डी जी वंजारा का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है. गौरतलब है कि मंगलवार को वंजारा ने मोदी सरकार ओर अमित शाह से नाराजगी जताते हुए 10 पन्नों चिट्ठी लिखकर इंडियन पुलिस सर्विस से इस्तीफा दिया था.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि गुजरात सरकार वंजारा के इस्तीफे को गृह मंत्रालय के पास नहीं भेजेगी.दरअसल, राज्य सरकार के पास किसी आईपीएस अधिकारी का इस्तीफा मंजूर या नामंजूर करने का अधिकार नहीं है. इस पर फैसला गृह मंत्रालय को लेना होता है.

हालांकि, राज्य सरकार इस्तीफा मंजूर या नामंजूर करने का सुझाव जरूर दे सकती है. सूत्रों ने बताया है कि वंजारा के इस्तीफे को गृह मंत्रालय के पास नहीं भेजा जाएगा.

वहीं, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डी जी वंजारा के कानूनी कार्रवाई चल रही है. ऐसे में सरकारी प्रक्रिया के मुताबिक जब तक वंजारा के खिलाफ सारी कानूनी कार्रवाई खत्म नही हो जाती, उनका इस्तीफा मंजूर नही किया जायेगा.गौरतलब है कि इससे पहले भी इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस एक आरोपी गीरीश सिंघल का इस्तीफा मंजूर नही किया गया है.



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com