-->

Breaking News

सीरियल में बहू बनना चाहती हैं प्रियंका

मुंबई : आजकल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'जंजीर' के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी दौरान एक सीरियल के सेट पर पहुंची प्रियंका ने कहा कि वो किसी सीरियल में बहू का किरदार निभाना चाहती हैं. टीवी की बहुओं की सबसे खास बात ये है कि जब वो सोने जाती हैं तब भी खूबसूरत दिखती हैं और जब जागती हैं तब भी खूबसूरत दिखती हैं.

उन्होंने टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के सेट पर कहा कि इसके अलावा वो हमेशा गहनों से सजी रहती हैं, तो मैं उस तरह की बहू का किरदार क्यों नहीं करना चाहूंगी. प्रियंका ने कहा कि वो टीवी सीरियल नहीं देखती लेकिन अपनी मां और दादी की वजह से उन्हें इनकी पूरी जानकारी रहती है.उन्होंने कहा कि मेरे घर पर सीरियलों के बहुत से प्रशंसक हैं. मेरी दादी, मेरी मां और हर कोई साथ बैठकर उन्हें देखता है. डिनर के समय उनसे बात करना मुश्किल हो जाता है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com