-->

Breaking News

नर्मदा मालवा गम्भीर लिंक परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति

भोपाल। राज्य सरकार ने मालवा को नर्मदा-क्षिप्रा सिंहस्थ लिंक परियोजना के बाद एक और सौगात देते हुए नर्मदा मालवा गम्भीर लिंक परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहाँ सम्पन्न नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 46वीं बैठक में नर्मदा मालवा गम्भीर लिंक उद्.वहन परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई। परियोजना के सर्वेक्षण पर 1.07 करोड राशि के व्यय का भी अनुमोदन किया गया।

इस परियोजना के अंतर्गत ओंकारेश्वर परियोजना से 15 क्यूमेक जल उद्.वहन कर गम्भीर नदी के उद्.गम पर छोड़ा जायेगा। गम्भीर में प्रवाहित नर्मदा का यह जल इन्दौर के यशवन्त सागर से नहरों के माध्यम से इन्दौर और उज्जैन जिले के 153 गाँव की लगभग 50 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई क्षमता निर्मित करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परियोजना का सर्वेक्षण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये हैं। परियोजना की लागत लगभग 2375 करोड अनुमानित है।
नर्मदा नियंत्रण मण्डल ने मालवांचल के लिये एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए निर्माणाधीन नर्मदा-क्षिप्रा-सिंहस्थ लिंक परियोजना से 4 हजार हेक्टेयर ड्रिप इरिगेशन करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान कर दी। क्षिप्रा उद्.गम अंचल और इन्दौर जिले के 20 गाँव की 4000 हेक्टेयर भूमि को इस माइक्रो सिंचाई योजना से सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। योजना के निर्माण पर 18 करोड़ का व्यय आंकलित किया गया है।

नियंत्रण मण्डल ने बरगी डायवर्जन परियोजना मुख्य नहर के 104 से 129 किलोमीटर कार्यों की निर्माण एजेन्सी को विशेष परिस्थितियों में निर्माण समयावधि वृद्धि बढ़ाकर 30 जून 2016 करने का अनुमोदन भी प्रदान किया। मण्डल की बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री जयंत मलैया, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, लोक निर्माण मंत्री श्री नागेन्द्र सिंह, नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री कन्हैया लाल अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम, अपर मुख्य सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति श्री एन्टोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अजय नाथ, प्रमुख सचिव जल संसाधन / नर्मदा घाटी विकास श्री रजनीश वैश, प्रमुख सचिव ऊर्जा मो. सुलेमान सहित अधिकारी उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com