रनवीर सिंह को डेंगू, मुंबई के अस्पताल में भर्ती
मुंबई।
बॉलीवुड एक्टर रनवीर सिंह को शुक्रवार सुबह तेज बुखार की वजह से मुंबई के
एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला है कि उन्हें डेंगू है।
रनबीर के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि रणबीर पिछले कुछ दिनों
से 'गुंडे' फिल्म के लिए कोलकाता के पास दुर्गापुर में शूटिंग कर रहे
थे।शूटिंग में रुकावट ना आए इसलिए वह बुखार के बावजूद शूटिंग करते
रहे।रनवीर जब मुंबई वापस आए तो ब्लड टेस्ट कराने पर पता चला कि उन्हें
डेंगू है। अभी यह स्पष्ट पता नहीं चला है कि रनबीर दोबारा काम पर कब तक
आएंगे। अली अब्बास जफर निर्देशित 'गुंडे' में रणबीर के अलावा प्रियंका
चोपड़ा और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com