-->

Breaking News

सुष्मिता का शव कोलकाता लाने की मांग

कोलकाता। अफगानिस्तान में मारी गईं लेखिका सुष्मिता बनर्जी के परिजन चाहते हैं उनकी पार्थिव देह कोलकाता लाई जाए। इसे लेकर वह विदेश मंत्रालय से अनुरोध करेंगे। यह बात शुक्रवार को लेखिका के छोटे भाई गोपाल बनर्जी ने कही।परिजनों का कहना है कि मना करने के बावजूद वह अफगानिस्तान लौटने के लिए बेताब थीं। वह भारत में नहीं रहना चाहती थीं। वह अफगान महिलाओं के जीवन पर एक और किताब लिखना चाहती थीं। वह शुरू से ही जिद्दी प्रवृति की थीं और वह नहीं मानीं। हम लोगों ने यहां तक कहा था कि जिस तरह से तालिबान के बारे में इतना लिख चुकी हो, वे वहां शांति से नहीं जीने देंगे।

सुष्मिता बनर्जी की अमानवीय तरीके से हत्या की गई उससे बंगाल का लेखक समुदाय हैरान और स्तब्ध है। बनर्जी ने परिवार से बगावत कर अफगानी व्यवसायी जांबाज खान से शादी की थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ कई साल अफगानिस्तान में रही थीं।उनकी हत्या से दुखी मैगसेसे अवार्ड सम्मानित लेखिका महाश्वेता देवी ने कहा कि यह दुखद है और मैं हैरान हूं। प्रसिद्ध लेखक शीर्शेदु मुखर्जी ने हैरानी जताते हुए कहा कि मैंने उनकी किताब पढ़ी है, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता हूं। वह एक साहसी महिला थीं और उन्होंने काफी कठिनाई झेली थी। साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता शंख घोष ने कहा कि यह हैरानी भरा है। अगर तालिबान यह कर रहा है, तो वह सभ्यता के खिलाफ है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com