-->

Breaking News

शिवा ने ब्लैकमेल करने के लिए बनाए आसाराम के MMS

जोधपुर। यौन शोषण के आरोपों से घिरे जेल में बंद आसाराम के खिलाफ पुलिस की जांच तेज होती जा रही है। पुलिस ने आज उनके अहमदाबाद आश्रम की सघन जांच की। पुलिस का दावा है कि वहां से उसे कई अहम सबूत मिले हैं। उधर पुलिस इस की कैद में मौजूद शिवा आसाराम के कई अहम राज खोल रहा है। पुलिस कैमरे पर तो कुछ नहीं बोल रही है। लेकिन सूत्रों की माने तो पुलिस को शिवा के मोबाइल से कई अश्लील क्लिप मिली है। इस क्लिप में आसाराम भी नजर आ रहे हैं। कैमरे पर इस खबर को अफवाह बताने वाली जोधपुर पुलिस ने फिलहाल शिवा का मोबाइल फोरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है।

कैमरे पर शिवा किसी खुलासे से इनकार कर रहा है। कैमरे पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो शिवा के तौर पर उसके हाथ ऐसा राजदार लगा है जो खुद आसाराम को धोखा देने की साजिश रच रहा था। जो खुद आसाराम के राज अपने मोबाइल में कैद कर रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो कई अश्लील वीडियो क्लीपिंग किसी सीडी में नहीं बल्कि खुद शिवा के मोबाइल में बरामद हुई हैं। पुलिस सूत्रों जो बता रहे हैं वो हैरतअंगेज हैं।

पुलिस सूत्रों की माने तो शिवा के मोबाइल में जो कई अश्लील क्लीप है जिसमें आसाराम हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिवा के खुलासे के मुताबिक ये क्लीप उसने उस वक्त बनाई है जब आसाराम अपनी कुटिया में अकेले होते थे। और वो अकेले में लोगों से मिलते थे। और इन मिलने वालों में अक्सर महिलाएं होती थीं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवा के मोबाइल से हासिल हुए कई वीडियो में से एक वीडियो तकरीबन 2 मिनट का है। इस वीडियो में आसाराम एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तकरीबन छह मिनट के ऐसी ही एक और वीडियो क्लीप भी है। इसमें भी आसाराम एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। आईबीएन7 को पुलिस सूत्रों ने इन वीडियो के बारे में काफी कुछ बताया है लेकिन उसका ब्यौरा नहीं दिया जा सकता। आईबीएन7 ने पुलिस से कैमरे पर इन वीडियो क्लिप्स की जानकारी हासिल करना चाही। लेकिन पुलिस का कहना है कि ये सबकुछ अफवाहें हैं। लेकिन जब आईबीएन7 ने शिवा के मोबाइल के बारे में पुलिस से सवाल किया तो उसका जवाब था कि उसने सबूतों को खंगालने के लिए उसका मोबाइल फॉरेंसिंग लैब में भेजा है।

अब सवाल ये है कि अगर शिवा के मोबाइल में सच में आसाराम की अश्लील वीडियो क्लीप है तो उसने ये क्लीप बनाई क्यों। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवा का कहना है कि आसाराम वक्त-वक्त पर अपना सेवादार बदलते रहते हैं। शिवा ने इस डर से ये मोबाइल क्लीप बनाई कि अगर आसाराम ने उसे भी निकालने की कोशिश की तो वो उन्हें ब्लैकमेल कर सके। इसी डर से उसने अपने गुरु का ही स्टिंग कर डाला। बहरहाल शिवा की जानकारी के आधार पर पुलिस आसाराम के अहमदाबाद आश्रम को खंगाल रही है। और उसका दावा है कि उसके हाथ काफी अहम सबूत लगे हैं।

वहीं पुलिस का शिकंजा नाबालिग से यौनशोषण के आरोपों में फंसे आसाराम पर कसता जा रहा है। पुलिस सूत्रों की माने तो आसाराम ने इस नाबालिग से ना सिर्फ 15 अगस्त की रात को ही दुर्वव्यवहार किया बल्कि 16 अगस्त को भी इसे बुलाने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता इतने सदमें में और दुखी थी कि उसने आसाराम के पास आने से मना कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जोधपुर से दिल्ली जाते वक्त भी आसाराम ने इस लड़की के परिवार पर छिंदवाड़ा हॉस्टल की वार्डन शिल्पी के जरिए दबाव डालने की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com