-->

Breaking News

मैं प्रधानमंत्री बनने के सपने नहीं देखता : मोदी

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता काम करना है न कि पीएम बनने के सपने देखना। शिक्षक दिवस पर एक स्कूल में जब छात्रों ने मोदी से पीएम उम्मीदवारी पर सवाल पूछा तो मोदी ने कहा कि मेरी कुछ बनने में दिलचस्पी नहीं है बल्कि मैं लोगों की सेवा करना चाहता हूं।

मोदी ने कहा कि 2017 तक गुजरात की जनता की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। बच्चों के सवाल पर मोदी ने कहा कि मैं पीएम बनने का सपना नहीं देखता। कुछ करने की जगह सिर्फ सपने देखने वाले बर्बाद हो जाते हैं। मोदी ने कहा कि हमेशा कुछ करने की सोचो, क्‍योंकि इसी तरह की सोच से काम होते हैं।मोदी का ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब बीजेपी और संघ उन्हें 2014 लोकसभा चुनाव के लिए पीएम उम्मीदवार बनाने की दिशा में काम कर रहा है। हालांकि मोदी की पीएम उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी में मतभेद भी हैं।

इसी सिलसिले में आरएसएस के भैय्या जोशी ने कुछ दिनों पहले लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज सहित कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। उधर, मोदी के समर्थक उन्हें जल्द से जल्द पीएम पद का उम्मीदवार बनाने का दबाव बनाए हुए हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com