चीन ने एक इंच भूमि भी नहीं कब्जाईः एंटनी
नई दिल्ली।
चीन से घुसपैठ के मुद्दे पर पीएम को दी गई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
बोर्ड की रिपोर्ट पर शुक्रवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ। रक्षा मंत्री ए
के एंटनी ने विपक्षियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत की इंच
भर जमीन पर भी चीन ने कब्जा नहीं किया है और मीडिया में इस रिपोर्ट को गलत
तरीके से पेश किया जा रहा है। गुस्साए विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा को
स्थगित करना पड़ा। वहीं खुद इस रिपोर्ट के लिए ज़िम्मेदार श्याम सरन ने दिए बयान में सरकार के पक्ष का समर्थन किया।
सदन
में विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि वो सीमाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर
नहीं है। चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी
पार्टी और बीजेपी ने यूपीए पर इस्लामाबाद और बीजिंग के साथ नरमी बरतने का
आरोप लगाया।जवाब
में सरकार भी आक्रामक नजर आई। रक्षा मंत्री एंटनी ने सफाई दी कि राष्ट्रीय
सुरक्षा सलाहकार बोर्ड की जिस रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है उसमें
भारतीय जमीन के किसी हिस्से पर कब्ज़े की बात नहीं की गई है। ना ही वास्तविक
नियंत्रण रेखा पर भारत के क्षेत्र में भारतीय जवानों को प्रवेश से रोके
जाने का कोई जिक्र है। एंटनी ने दावा किया कि ये सिर्फ सीमा पर ढांचागत
निर्माण की समीक्षा है और अपनी सीमाओं को सुदृढ़ करने के लिए भारत लगातार
ठोस कदम उठा रहा है।
पिछले
महीने पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने लद्दाख क्षेत्र का दौरा किया था।
मीडिया मंभ आई रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया गया था कि सरन की अगुवाई
वाले बोर्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय जवानों को एलएसी पर उसके
अपने इलाकों तक गश्त लगाने नहीं दी जा रही। दौलत बेग ओल्डी में चीन की तरफ
बनी कच्ची सड़कों पर पीएलए के जवान गाड़ियों में आकर भारतीय सैनिकों को रोक
रहे हैं और इस तरह लगभग 640 वर्ग किलोमीटर जमीन पर चीन ने कब्जा जमा लिया
है। हालांकि खुद श्याम सरन ने दिए बयान में मीडिया रिपोर्ट को
खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैंने सरकार से कहीं ये नहीं कहा कि 640
वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र चीन ने हथिया लिया है।
बीते
एक साल में कई बार चीनी सेना की घुसपैठ की खबरें आई हैं। अप्रैल में
डेप्सांग घाटी में चीनी सेना भारतीय जमीन पर 21 दिन तक तंबू गाढ़े रही। इसके
बाद भी लगातार चीनी घुसपैठ की खबरें आती रहीं। सरकार हर बार यही कहती रही
कि चीन के साथ सीमा पर हालात सामान्य हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com