-->

Breaking News

गिरफ्तारी से पहले आसाराम ने दी सरकार को चुनाव हारने की धमकी

भोपाल । अपनी गिरफ्तारी से पहले आसाराम ने राजस्थान की सरकार को धमकी दी कि ध्यान रखो चुनाव आ रहे हैं. कोई आलाकमान तुम्हें नहीं बचा पाएगा. आसाराम ने ये भी कहा कि और किसी धर्म के फकीर को चार करोड़ चेले होने पर छुआ भी नहीं जाता. मगर सरकार और पुलिस मेरे पीछे पड़ी है, जैसे मैं ओसामा बिन लादेन हूं.
आसाराम ने ये धमकी दी इंदौर में पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले दिए प्रवचन में. अब इस स्पीच को उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी मस्ट वॉच के टैग के साथ डाल दिया गया है. साथ में हिंदी इंग्लिश में सब टाइटल्स भी हैं.

आसाराम दे रहा था धमकी, पुलिस देख रही थी

इस भड़काऊ धमकी भरे प्रवचन के दौरान जोधपुर और इंदौर की पुलिस भी मौजूद थी. आसाराम कह रहा था कि उसके 167 देशों में चार करोड़ से ज्यादा अनुयायी हैं.उसने प्रवचन में कहा कि जो मर्जी में आए करो, पर ध्यान रखो, चुनाव आ रहे हैं. चाहे जो सुपरपावर हुकुम दे, ध्यान रखो कि कहीं कानून व्यवस्था न बिगड़ जाए.अपनी कुर्सी बचाओ.अगर मुझे इस झूठे ढंग से फंसाओगे तो अगले चुनाव में नतीजा भुगतना होगा.आसाराम ने राजस्थान सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए यह भी कहा कि अगर गहलोत सरकार ऊपर के दबाव में मुझे गिरफ्तार करने की जुर्रत करती है, मैं बता नहीं सकता इसे कितना बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com