-->

Breaking News

जंजीर ने बढ़ाया राम का सिरदर्द, अब कराएंगे ऑपरेशन!

मुंबई | राम चरन जो कि पिछले काफी समय से जंजीर फिल्म के हिंदी रीमेक में जुटे हुए थे को जंजीर की रिलीज के बाद भी आराम नहीं है। सूत्रों के मुताबिक राम चरन को साइनस की प्रोब्लम है और अब जल्द ही वो अपने साइनस के ऑपरेशन के लिए दिल्ली के अस्पताल में एडमिट होंगे। राम चरन का साइन का दर्द पिछले काफी समय से बढ़ा हुआ है और उन्हें काफी पहले ही अपने इस दर्द से छुटकारे के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट होना था लेकिन राम चरन ने कहा कि वो पहले अपनी फिल्म को प्रमोट करेंगे और उसके बाद ही वो अपना ऑपरेशन कराएंगे। राम चरन ने अपने इंटरव्यू के दौरान भी ये बात स्वीकार की उनकी तबियत थोड़ा खराब है और उनका साइनस का दर्द बढ़ता जा रहा है। राम चरन की फिल्म जंजीर इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गयी है।

हालांकि शुद्ध देसी रोमांस के सामने जंजीर की ओपनिंग कुछ खास नहीं लगी लेकिन इसके बावजूद जंजीर फिल्म के दर्शकों की एक अलग कैटगरी है और ट्रेड एनालिस्ट को यकीन है कि फिल्म सिंगल थियेटरों में अच्छा बिजनेस करेगी। जंजीर फिल्म में राम चरन ने एक गुस्से वाले पुलिस इंसपेक्टर का किरदार निभाया है। हालांकि फिल्म के निर्देशक और स्टारकास्ट ये कह कहकर थक गये कि जंजीर फिल्म 1973 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की जंजीर की रीमेक नहीं है लेकिन इसके बावजूद किरदारों के नामों और फिल्म के टाइटल के साथ फिल्म के कुछ सीन्स को देखकर लोगों को यही लगा कि ये फिल्म अमिताभ की जंजीर का रीमेक है। अब जबकि लोगों को ये लगा कि ये अमिताभ की जंजीर की रीमेक है तो उनका फिल्म को कंपेयर करना लाजिमी है। और इस कंपेरिजन की वजह से जंजीर लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। जबकि खुद अमिताभ बच्चन ने फिल्म की तारीफ की।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com